कुरुक्षेत्र पुलिस ने सामूहिक हमला करके मारपीट करके चोट मारने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना इस्माईलाबाद पुलिस टीम ने सामूहिक हमला करके मारपीट करके चोट मारने के आरोपी राजेश कुमार, सिन्द्रपाल व सुनील कुमार वासीयान मालिकपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना इस्माईलाबाद पुलिस को दिए अपने बयान में इस्मा राम वासी मलिकपुर जिला कुरूक्षेत्र ने बताया कि वह कबाङी की दुकान चलाता है। करीब 15/20 दिन पहले उसके साथ मोहित वासी मलिकपुर का झगङा हो गया था। जिसमे उनका पंचायती फैसला हो गया था। दिनांक 17 अप्रैल 26 को समय करीब 9 बजे रात्रि वह अपने घर के साथ दुकान पर बैठा था। उस झगङा की रंजिश रखते हुए मुकेश, राजेश कुमार, सिन्दर, रिन्कु, सुनील कुमार व देवराज हाथों गंडासी व लाठियां लेकर आये और आते ही उसके ऊपर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए नवाब सिहं और राजा को भी आरोपियों ने चोटें मारी। लड़ाई का शौर सुनकर काफी लोगों के आने पर आरोपी मौका से भाग गए। उन तीनों को ईलाज के लिए पेहवा हस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसके बयान पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा की गई।

          दिनांक 26 मई 26 को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक राजपाल, मुख्य सिपाही हरजिन्द्र व सिपाही दिनेश की टीम ने  सामूहिक हमला करके मारपीट करके चोट मारने के आरोपी राजेश कुमार, सिन्द्रपाल व सुनील कुमार वासीयान मालिकपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग डंडे बरामद किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *