कुरुक्षेत्र पुलिस ने चाय की दुकान पर युवकों पर जानलेवा हमला करके मारपीट करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना बाबैन पुलिस टीम ने युवकों पर जानलेवा हमला करके मारपीट करने के आरोपी अनमोल वासी टाटका जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 26 मई को बाबैन पुलिस को सूचना मिली कि सोशल मिडिया पर एक विडियो वायरल हो रही है। विडियो में 4/5 लडके हाथों में लाठी/बिन्डे तथा गंडासी से चाय की दुकान पर चाय पी रहे युवकों पर जानलेवा हमला करके मारपीट करते हैं। वायरल विडियो पर संज्ञान लेते हुए बाबैन पुलिस द्बारा उप निरीक्षक बलबीर सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की गई। जांच के दौरान बात सामने आई कि उक्त विडियो दिंनांक 19 मई 26 का गांव प्रहलादपुर की चाय की दुकान का है। पुलिस ने विडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर तत्परता से कारवाई शुरू की। दिनांक 27 मई 26 को थाना बाबैन की टीम ने जानलेवा हमला करके मारपीट करने के आरोपी सोनू वासी बाल्मीकि मोहल्ला बाबैन, पारस वासी बेरथला, सौरभ व पारस कुमार वासीयान बडौन्दी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था।

            दिनांक 29 मई 26 को थाना बाबैन प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सुदेश कुमार की टीम ने जानलेवा हमला करके मारपीट करने के पांचवें आरोपी अनमोल वासी टाटका जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपियों से मारपीट के स्थान की निशानदेही करवाई गई। आरोपियों से वारदत में प्रयोग मोटरसाइकिल व गंडासी बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *