जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए एक आरोपी को काबू किया है। थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी जितेन्द्र वासी बारना जिला कुरुक्षेत्र को काबू करके उसके कब्ज़ा से 31 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी, 15 बोतल बीयर तथा 14 बोतल ठेका शराब देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 मई 26 को पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के निर्देशानुसार थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी चौंकी के सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, एसपीओ इक़बाल नरेश कुमार व की टीम ने जितेन्द्र वासी बारना जिला कुरुक्षेत्र को सैक्टर-17 टैक्सी स्टैंड से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी से 31 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी, 15 बोतल बीयर तथा 14 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज किया गया। बाद में आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
