पिहोवा, 29 मई। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहोवा के प्रिंसिपल ने कहा कि ब्लॉक के युवाओं के लिए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहोवा में नए सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। आईटीआई में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल 2 जून से खुल जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मुफ्त पासपोर्ट सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है, ताकि विदेश रोजगार के अवसरों का भी लाभ मिल सके। इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को इंटरव्यू और रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड के अनुसार योग्यता अलग-अलग रहेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए विद्यार्थियों को आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), फोटो, हस्ताक्षर और जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
