कुरुक्षेत्र, 29 मई। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कुरुक्षेत्र से साढ़े 36 साल की उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद एमबीपी राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस एमबीपी राजकुमार शर्मा ने अनेकों प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी और कुरुक्षेत्र जिला के प्रत्येक गांवों तक सरकार की योजना का प्रचार-प्रसार किया। अपनी सेवाओं के दौरान बेहतरीन कार्य करने पर विभिन्न मौकों पर मंत्रियों व जिला प्रशासन द्वारा कई बार सम्मानित भी किया गया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय कुरुक्षेत्र की तरफ से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह, एआईपीआर केदारनाथ व बलराम शर्मा, सुपरिटेंडेंट हाकम सैनी, लेखाकार पंकज धीमान, आईसीए मीना,  ने एमबीपी राजकुमार शर्मा व उनकी पत्नी बिमला शर्मा को परम्परा अनुसार स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि एमबीपी राजकुमार शर्मा ने विभाग में 36 साल 6 महीने की सेवाएं दी है। इस समय अवधि के दौरान उन्होंने जिला कुरुक्षेत्र में अपनी सेवाएं दी और सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। मेंबर भजन पार्टी राजकुमार शर्मा ने अपनी सीट पर सराहनीय कार्य किया है और पूरी मेहनत, इमानदारी और लगन के साथ अपनी ड्यूटी को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि एमबीपी राजकुमार शर्मा ने कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारियों का हर कार्य में हमेशा सहयोग किया।
एमबीपी राजकुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें कार्यालय में परिवार जैसा माहौल मिला है। कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बिताए हर लम्हे को हमेशा याद रखूंगा। डीआई विजय कुमार, दिलावर शर्मा, शीश राम सहित भजन पार्टी ने गीत के माध्यम से एमबीपी राजकुमार शर्मा के सभी कार्यों को प्रस्तुत किया।
इस मौके पर केदारनाथ, बलराम शर्मा, हाकम सैनी, पंकज धीमान, मीना, विजय अटवाल, विजय कुमार, दीप्ति, विक्रम, अंकुर, बलबीर, कर्मबीर, सुमन, शीशराम, ईश्वर, प्रदीप, पार्थ, अमित, प्रीति, तनिश, प्रवीण कुमारी, सुगम, संगीता, अमन, साक्षी, लख्मी चंद, नरेश कुमार, मोहित सैनी आदि उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *