करनाल, 29 मई। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक जिला सचिवालय सभागार में आयोजित की गई। इसमें समाधान शिविर, जनसंवाद और सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन शिकायतों का समय पर निपटारा करें और एटीआर पोर्टल पर अपलोड कराएं।

उपायुक्त ने बैठक में क्रिड, शहरी स्थानीय निकाय, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, पुलिस, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, राजस्व, खाद्य एवं आपूर्ति, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी आदि विभागों से संबंधित समाधान शिविर की लंबित शिकायतों की समीक्षा की। इसके बाद जन संवाद और सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए इन्हें भी समय पर निपटाने और एटीआर को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। कहा कि जनसंवाद और सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के प्रति मुख्यमंत्री गंभीर हैं। अधिकारी इन्हें हलके में न लें और लंबित शिकायतों का समय रहते निपटारा करें। उन्होंने कहा कि अगले शुक्रवार से वे खुद समाधान प्रकोष्ठ की बैठक के बाद जनसंवाद और सीएम विंडो की जिला से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।   बैठक में डीडीपीओ कंचन लता, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रोजी, जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा,जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह, बीडीपीओ मोनिका, उमेद सिंह डीएफएससी मुकेश आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *