करनाल, 29 मई। उपायुक्त के अनुसार उनके कार्यालय में आईटीआई प्रशिक्षुओं का एक वर्ष के लिए चयन किया जाना है। चयनित प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण एवं भत्ता अधिनियम 1961 के तहत देय होगा। उन्होंने बताया कि केवल हरियाणा के निवासी या दसवीं, बारहवीं और आईटीआई हरियाणा से करने वाले उम्मीदवार प्रशिक्षु ही ऑनलाईन पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर अपना पंजीकरण करके 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट(सीओपीए) के कुल दस में से सामान्य वर्ग के लिए 5, ईडब्ल्यूएस, बीसी-ए, बीसी-बी, डीएससी और ओएससी के लिए एक-एक प्रशिक्षु का चयन किया जाएगा। इसी प्रकार स्टेनो(हिंदी व अंग्रेजी)वर्ग के कुल 18 में से सामान्य वर्ग के लिए 9, ईडब्ल्यूएस-एक, बीसी-ए के तीन, बीसी-बी का एक, डीएससी-दो और ओएससी वर्ग के लिए दो प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। ऑनलाईन पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले प्रशिक्षुओं को सभी मूल दस्तावेजों यथा- पंजीकरण फार्म, दसवीं का सर्टिफिकेट, आईटीआई मार्कशीट, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के साथ 16 जून को प्रात: दस बजे उपायुक्त कार्यालय में पहुंचना होगा। प्रशिक्षु का चयन निर्धारित कमेटी द्वारा प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त कार्यालय व अधीनस्थ कार्यालयों में कहीं पर भी प्रशिक्षण के लिए भेजा जा सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *