हिसार/पानीपत। भीषण गर्मी व नौतपा के थपेड़ों के बीच वीरवार शाम हरियाणा में अचानक मौसम ने करवट ली। प्रदेश के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी, तेज वर्षा और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां एक तरफ तपिश से मामूली राहत दी, वहीं नूंह व गुरुग्राम सहित कई जगह तबाही मचाई। सिरसा, रेवाड़ी, झज्जर, भिवानी के सिवानी और चरखी दादरी में तेज हवाओं संग ओले गिरे। फतेहाबाद के जांडवाला बागड़ में आंधी में मोबाइल टावर टूट गया।

आंधी से कई जगह तबाही फतेहाबाद के ढाबी कलां व खाबड़ा क्षेत्र में 30 घरों की टीन की छतें उड़ गईं। पूरे क्षेत्र में 20 पेड़ व 10 खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं हिसार, भिवानी, हांसी, झज्जर, जींद, यमुनानगर व रोहतक सहित कई जिलों में बूंदाबांदी व तेज वर्षा हुई। पानीपत में भी तेज आंधी चली। कई जिलों में सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। सिरसा में दिनभर 46 डिग्री पारे से उमस रही, शाम को वर्षा-ओलावृष्टि हुई।

प्रदेश में वर्षा और आंधी का अलर्ट रेड अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर आरेंज अलर्ट: कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, पानीपत, कैथल, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, महेंद्रगढ़ यलो अलर्ट: सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी

इन जिलों में यह रही स्थिति

रिकार्डतोड़ बिजली खपत वीरवार को दोपहर तक प्रदेश भट्टी की तरह तप रहा था। प्रदेश में रोहतक में सबसे अधिक तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस मौसमी बदलाव के बीच दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग लगातार नए स्तर छू रही है। निगम क्षेत्र में कुल बिजली खपत 1550.19 लाख यूनिट दर्ज की गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *