राहुल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल करनाल बल्कि पूरे भारत का नाम किया है रोशन : डॉ. बलबीर विर्क
करनाल, 28 मई : करनाल के धावकों के लिए आज का दिन गर्व और उत्साह से भरा रहा। जैसे दुनिया के सबसे कठिन एंड्योरेंस ट्रायथलॉन इवेंट को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले करनाल के धावक राहुल के सम्मान में करनाल स्ट्राइड्स की ओर से आमव्य स्काई डाइनिंग एंड टैरेस लाउंज में विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर करनाल स्ट्राइड्स से अमित गुप्ता, बॉक्सिंग कोच सुरेन्द्र चौहान, सुमित मान, कविता संधू, गारिमा शर्मा, सचिन्द्र, सतिन्द्र मेहता, सौरव, वेदव्रत, राहुल कौशिक, जावेद, हितेश बुटानी, वरुण सरीन, अंकित सरीन सहित रनर्स, फिटनेस प्रेमियों, खेल प्रेमियों और शहर के गणमान्य लोगों ने राहुल का गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. बलबीर विर्क ने कहा कि राहुल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल करनाल बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है। वहीं समाजसेवी प्रवेश गाबा ने कहा कि राहुल की मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राहुल ने हाल ही में 2026 पूरा किया, जो तीन दिन तक चलने वाली अत्यंत कठिन प्रतियोगिता है। इसमें पहले दिन 10 किलोमीटर ओशन स्विमिंग और 145 किलोमीटर साइकिलिंग, दूसरे दिन 275 किलोमीटर साइकिलिंग तथा तीसरे दिन 84.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होती है। राहुल इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उन्होंने और जैसे प्रतिष्ठित इवेंट पूरे किए हैं। इसके अलावा जैसलमेर की 100 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन, थाईलैंड अल्ट्रा ट्रेल 57 किलोमीटर और सहित कई बड़े मैराथन में भी भाग ले चुके हैं। करनाल स्ट्राइडस से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि राहुल की यह उपलब्धि करनाल में एंड्योरेंस स्पोर्ट्स और फिटनेस संस्कृति को नई दिशा देगी। समारोह के दौरान सभी ने राहुल को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बॉक्स
दुख होता है… जब युवा मोबाइल पर खेलते है गेम :
 राहुल ने बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें दुख होता है जब वे युवाओं को घंटों मोबाइल पर गेम खेलते हुए देखते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में फिट रहना बेहद जरूरी है और इसके लिए युवाओं को मोबाइल गेमिंग से बाहर निकलकर आउटडोर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की ताकत भी सिखाते हैं। राहुल ने कहा कि मोबाइल की बढ़ती लत युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बना रही है, जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। राहुल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हों, नियमित व्यायाम करें, दौड़ें, साइकिलिंग करें या किसी भी आउटडोर खेल से जुड़ें। इससे न केवल वे स्वस्थ रहेंगे बल्कि अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम भी रोशन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अगर युवा सही दिशा में मेहनत करें तो हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाकर ही बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *