जिला पुलिस ने छीनाझपटी की वारदात को सुलझाते हुए महिला से सोने की चैन छीनने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा की टीम ने महिला से सोने की चैन छीनने के आरोपी सुमित वासी ईशरगढ़ जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से छीनी गई सोने की चैन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में गीता कालोनी शाहबाद वासी महिला ने बताया कि उनकी कमेटी बाजार शाहबाद में सुनार की दुकान है। दिनांक 26 मई 26 को वह चाय लेकर दुकान पर जा रही थी। समय करीब 10.15 बजे जब वह गुरुद्वारा नाका जीरावाली गली से जा रही थी जो उसी समय एक नौजवान लडका नामपता नामालूम उसके पीछे से आया और उसके गले में पहनी सोने की चैन छीनकर मोटरसाईकिल लेकर भाग गया। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा द्वारा की गई।
दिनांक 26 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक बीरबल सिंह, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार की टीम ने ततत्परता से करवाई करते हुए महिला से सोने की चैन छीनने के आरोपी सुमित वासी ईशरगढ़ जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी से छीनी गई सोने की चैन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारगार भेज दिया।
