जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने की आरोपी महिला वासी शोरगीर बस्ती थानेसर को काबू करके उसके कब्ज़ा से 303 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 27 मई 2026 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार एन्टी नारकोटिक सैल में मौजूद था। पुलिस को सूचना मिली कि शोरगीर बस्ती इन्द्रा कालोनी थानेसर वासी महिला गांजा बेचने का काम करती है। जिसके खिलाफ पहले भी गांजा बेचने के मामले दर्ज हैं। महिला ने अपने घर में काफी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा हुआ है अगर महिला के मकान की तलाशी ली जाये तो मकान के अन्दर से काफी मात्रा में गांजा बरामद हो सकता है सूचना पर पुलिस अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करके उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार, मुख्य सिपाही मंदीप सिंह, महिला सिपाही संगम, लक्ष्मी व सिपाही रवि की टीम शोरगीर बस्ती इन्द्रा कालोनी थानेसर पहुंची। पुलिस टीम आरोपी महिला के घर पर पहुंचकर उसके मकान की तलाशी ली। पुलिस टीम द्वारा महिला के मकान की तलाशी लेने पर उसके मकान से 303 ग्राम गांजा बरामद बरामद हुआ। पुलिस टीम ने महिला को काबू उसके खिलाफ थाना कृष्णा गेट में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को माननीय अदालत में पेश किया गया। आरोपी महिला के खिलाफ जिला में एनडीपीएस के 5 मामले दर्ज हैं।
