अंबाला। समाज की एकता, प्रगति और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में ‘बनिया पावर क्लब’ का शानदार आगाज किया गया। इस विशेष अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार, श्री सुशील गोयल (पानीपत वाले) जी को क्लब का संस्थापक नियुक्त किया गया है। वहीं, संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए श्री अतुल अग्रवाल जी को प्रधान और श्री आकाश बंसल जी को उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूरी टीम के साथ मिलकर लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय में अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी सर्वसम्मति से की गई, जो इस प्रकार है:
महासचिव: श्री रोहित गर्ग
कोषाध्यक्ष: श्री स्पर्श गोयल
उत्कृष्ट सदस्य: श्री संदीप सिंगला, श्री विमल अग्रवाल, श्री सचिन अग्रवाल, श्री गौरव गर्ग एवं श्री सतीश गुप्ता
नवनियुक्त संस्थापक श्री सुशील गोयल और प्रधान श्री अतुल अग्रवाल ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ‘बनिया पावर क्लब’ समाज के उत्थान, आपसी सहयोग और एकजुटता के लिए निरंतर कार्य करेगा। इस घोषणा के बाद पूरी टीम में भारी उत्साह का माहौल है और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
कार्यक्रम का समापन “बोलो अग्रसेन महाराज की जय” के गगनभेदी जयघोष के साथ सामूहिक रूप से किया गया। इस मौके पर समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नई टीम को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *