देश के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस संगठन महासचिव पवन चौधरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दर्शन बांगड़, विशाल शर्मा, राघव शर्मा, ओम प्रकाश सिरोहा,रामगोपाल, राधे श्याम नैन, विवेक भारद्वाज, बिट्टू, बीर सिंह इत्यादि वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश को शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और लोकतंत्र के क्षेत्र में नई दिशा देने का कार्य किया। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिला संगठन महासचिव पवन चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। युवा पीढ़ी को उनके बताए मार्ग पर चलकर देशहित में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *