गुरुग्राम। मानेसर बस स्टैंड के पास एक बिल्डिंग के कमरे के बाथरूम में सिर में गोली मारकर महिला की हत्या करने के मामले में चार दिन बाद भी आरोपित फरार चल रहे हैं।
आरोप महिला के पति और उसकी प्रेमिका पर लगा है। मानेसर पुलिस आरोपितों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है, हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
दूसरी ओर मृत महिला मधु के मायकेवालों ने आरोपित पति अंकित भगत पर साजिश के तहत इस हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
मायकेवालों का आरोप है कि घटना के बाद जब उन्होंने शादी कराने वाले मझोले व्यक्ति व अन्य लोगों से अंकित के बारे में जानकारी ली तब पता चला कि उसने एक युवती से पहले से ही गोपनीय तरीके से प्रेम विवाह कर रखा थ।
21 मई को स्कूटी पर मधु के साथ जाता दिखा था अंकित
दहेज के लालच में उसने मधु से शादी की थी। आशंका जताई कि जब मधु को उसके संबंधों के बारे में पता चला तो आरोपित ने उसे रास्ते से हटा दिया।
घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया कि 21 मई को आरोपित अंकित स्कूटी पर मधु को लेकर निकला था। आशंका है वह मधु को प्रेमिका के रूम पर ले गया।
यहां गोली मारकर हत्या की और इसके बाद फरार हो गया। महिला 21 मई के बाद से ही लापता था। पुलिस ने जांच करते हुए 24 मई को महिला के शव को बाथरूम से बरामद किया था।
