करनाल, 27 मई () :  शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में पद्मिनी एकादशी बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनाई गई। एकादशी पर मंदिर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया और महकाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सभी भक्तों के हाथों में गुलाब के फूल नजर आ रहे थे। बहुत से भक्तजनों ने निशान चढ़ाकर मन्नत मांगी। एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिर में कीर्तन का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं खुब कीर्तन का आनंद उठाया। कीर्तन के दौरान हुए गुणगान के माध्यम से श्रद्धालुओं को पद्मिनी एकादशी महत्व बताया गया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं मंदिर कमेटी की ओर हर रोज की भांति ठंडे मीठे जल की छबील भी लगाई गई। श्रद्धालु ठंडे मीठे जल से अपनी प्यास बुझाते दिखाई दिए।इस मौके पर पंडित दीपक पांडे ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर पद्मिनी एकादशी मनाई जाती है। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। इस व्रत को करने से सुुखसृद्धि की प्राप्ति होती और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती हैं। इस दिन पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे साधक को व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है और श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि श्री खाटू श्याम मंदिर में हर एकादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। करनाल सहित दूर-दूर लोग दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचते है और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती है। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, राम करण गोयल, अशोक सिंघला, अनुपम त्रिपाठी, पंडित उमेश पांडे, पवन गुप्ता, राजेश सिंघला व हरीश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *