कुरुक्षेत्र पुलिस ने कम्पनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल नेतृत्व में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने कम्पनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी रामशरण भारद्वाज वासी सराय सुखी जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कर्म चंद वासी कैथल हाल वासी झांसा रोड कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह विज्ञापन देखकर रामशरण व गौरव प्रताप से मिला था। आरोपियों ने उनको बताया कि वो एक कपनी में पैसे इन्वेस्टमेंट के तौर पर लगाते हैं और उसके बदले में करीब 5 से 8 प्रतिशत की रिटर्न मिलती है। उन्होंने बताया कि उनकी कम्पनी सरकारी ठेके लेती है और बदले में काफी अच्छी रिटर्न देती है। उसने उनकी बातों में आकर अपनी रिटायर्मेंट के लाखों रूपये उनके बताए अनुसार उनकी कम्पनी में लगा दिए। कुछ दिन तक आरोपियों ने उसे ब्याज दिया लेकिन बाद में ब्याज देने बंद कर दिया। काफी समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने अपने पैसे लेने के लिए आरोपियों से बात कि तो उन्होंने कम्पनी में घाटे की बात कहकर टाल-मटोल करने लगे। जिसके बाद उनको अपने साथ धोखाधड़ी होने का आभास हुआ। जिनकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई। दिंनाक 12 दिसम्बर 25 को आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी की टीम ने मामले के आरोपी गौरव प्रताप वासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था।

दिंनाक 25 मई 26 को आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक महेंद्र पाल, शमशेर, महेंद्र सिंह व मुख्य सिपाही सुनील राजेश कुमार की टीम ने कम्पनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी रामशरण भारद्वाज वासी सराय सुखी जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *