कुरुक्षेत्र पुलिस ने गाड़ी में लिफ्ट देकर युवक से मारपीट करके छीनाझपटी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने गाड़ी में लिफ्ट देकर युवक से मारपीट करके छीनाझपटी करने के आरोपी मंजीत उर्फ़ चाँद वासी छोटी सुदकैन जिला जींद व सोमबीर उर्फ़ काला वासी कोथ कलां जिला हांसी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 मार्च 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुभाष वासी पबनावा जिला कैथल ने बताया कि दिनांक 22/23 मार्च की रात को उसका लड़का दिनेश अपने घर पबनावा जाने के लिए थर्ड गेट पर खड़ा था। उसी समय वहां एक बोलेरो गाड़ी आई तो दिनेश ने उनको को पबनावा तक लिफ्ट मांगी। आरोपियों ने उसको गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद आरोपी लड़के को लेकर पेहवा रोड ढांड पहुंचे और लड़के से मोबाइल फोन और 1 हजार रुपपे छीनकर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई।

            दिनांक 25 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक शरणजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार व सिपाही जय किशन की टीम ने गाड़ी में लिफ्ट देकर युवक से मारपीट करके छीनाझपटी करने के आरोपी मंजीत उर्फ़ चाँद वासी छोटी सुदकैन जिला जींद व सोमबीर उर्फ़ काला वासी कोथ कलां जिला हांसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग बोलेरो गाड़ी बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *