कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी आशीष उर्फ़ आशु वासी मोहन नगर थानेसर को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में मंजीत सिंह वासी अमरगढ़ गामडी ने बताया कि वह एलएनजेपी हस्पताल में आयुष विभाग में नौकरी करता है। दिनांक 20 मार्च 26 को वह अपने बुया के लड़के की मोटरसाईकिल लेकर ड्यूटी पर आया था। उसने अपनी मोटरसाईकिल वीटा बूथ के पास खड़ी की थी। ड्यूटी के बाद जब वहा वापस आया तो उसकी मोटरसाईकिल वहां नहीं मिली जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई।

            दिनांक 26 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक गुरबक्श, नरेश कुमार, कर्मबीर व सिपाही अमित की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी आशीष उर्फ़ आशु वासी मोहन नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से इस मामले के अलावा अन्य मामले में चोरीशुदा 2 मोटरसाईकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *