पंचकूला। सेक्टर-5 में एक क्लब के बाहर रविवार तड़के करीब चार बजे दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई। विवाद के चलते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। इस दौरान पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियों एंडेवर और फ्रांक्स में तोड़फोड़ की गई।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपित वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया। गाड़ियों के अंदर पत्थर और डंडे पड़े मिले।
पुलिस अब आरोपितों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। क्लब के कर्मचारियों, प्रत्यक्षदर्शियों और वाहन मालिकों से पूछताछ कर रही है।
