जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में आरोपी को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना कृष्णा गेट की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए अवैध रूप बेचने के आरोपी सचिन अनेजा वासी वशिष्ट कालोनी थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़ा से 10 बोतल (40 पव्वे) ठेका शराब देसी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 मई 26 को थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी चौंकी प्रभारी पीएसआई अमित कुमार के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक जसवंत सिंह, नरेश कुमार, मुख्य सिपाही कर्मबीर व सुदेश कुमार की टीम ने आरोपी सचिन अनेजा वासी वशिष्ट कालोनी थानेसर कुरुक्षेत्र से अवैध रूप से बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी से 10 बोतल (40 पव्वे) ठेका शराब देसी बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
