कुरुक्षेत्र पुलिस में चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्णा गेट थी टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोपी मनविन्द्र सिंह उर्फ़ मन व कुलजीत सिंह उर्फ दीपन वासीयान खेडी सर्फली जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिसंबर 2025 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में पुनीत कुमार वासी शाहाबाद मारकंडा ने बताया कि वह दिसंबर 2025 को अपनी मोटरसाइकिल लेकर कुरुक्षेत्र आया था। शाम को करीब 7-30 बजे बिरला मंदिर के पास से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जाँच की गई। शिकायतकर्ता की चोरीशुदा मोटरसाइकिल करनाल में मिली थी।

दिनांक 25 मई 26 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक सुधीर कुमार व ह्प्मा गार्ड सुनील कुमार की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोपी मनविन्द्र सिंह उर्फ़ मन व कुलजीत सिंह उर्फ दीपन वासीयान खेडी सर्फली जिला करनाल को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *