करनाल 23 मई,       नगर निगम क्षेत्र में संपत्ति कर आई.डी. को सेल्फ सर्टिफाई अर्थात स्व प्रमाणित करने के लिए वार्ड अनुसार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह शिविर आगामी सोमवार व मंगलवार को भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को अपने वार्ड में ही सुविधा उपलब्ध हो सके।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने जानकारी देते बताया कि सोमवार दिनांक 25 मई 2026 को वार्ड नंबर 3 में  रविदास मंदिर गली नम्बर 3, राजीव पुरम तथा वार्ड नंबर 13 के सदर बाज़ार स्थित चित्र गुप्त मंदिर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार मंगलवार दिनांक 26 मई 2026 को वार्ड नंबर 4 की गली नंबर 18 स्तिथ खेड़े वाली धर्मशाला, कर्ण विहार तथा वार्ड नंबर 14 की श्री कृष्ण गौशाला, जनकपुरी में शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। शिविर में आते समय नागरिक अपनी प्रॉपर्टी आई.डी. तथा आधार कार्ड अवश्य साथ लेकर आएं, ताकि स्व प्रमाणित करने की प्रक्रिया आसानी से पूर्ण की जा सके।
उन्होंने जानकारी देते बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 1,72,441 प्रॉपर्टी आई.डी. हैं, जिनमें से करीब 72000 प्रॉपर्टी आई.डी. को स्व प्रमाणित किया जा चुका है। शेष प्रॉपर्टी आई.डी. को जल्द से जल्द स्व प्रमाणित करवाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी प्रॉपर्टी आई.डी. को समय रहते स्व प्रमाणित करवाकर हरियाणा सरकार की ओर से जारी संपत्ति कर में ब्याज माफ़ी की छूट का लाभ उठाएं। इसका अन्य लाभ यह भी है कि प्रॉपर्टी आई.डी. को सेल्फ सर्टिफिकेशन करवाने से यह लॉक हो जाती है, जिससे कोई अन्य व्यक्ति प्रॉपर्टी आई.डी. से छेड़छाड़ नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *