करनाल, 23 मई। लीलावती धाम शुक्रवार देर रात पूरी तरह राधा-कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया। श्रीराम राइस ग्रुप की ओर से आयोजित भव्य भजन संध्या में बृज के प्रसिद्ध संत एवं भजन गायक रसिक संत चित्र-विचित्र जी महाराज ने अपने मधुर भजनों और अनोखी गायकी से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे। भजन संध्या में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर राधा रानी के जयकारे लगाए और भजनों पर जमकर नृत्य किया। पूरा पंडाल राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। माहौल ऐसा बना कि हर कोई भक्ति रस में डूबा दिखाई दिया। चित्र-विचित्र जी महाराज ने मोहे ना बिसारो हे श्यामा प्यारी, हमें राधा रानी तेरे नाम का सहारा, मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बनाये रखना, मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना, सांसों की माला पे…, काली कमली वाले ने दिल लूट लिया और बजे मुरली यमुना तीर सखी… जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु खुद को नृत्य करने से रोक नहीं पाए। भजन संध्या के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में खास उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए और पूरा धाम देर रात तक भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम में सविता सिंगला, सुनीता, सीमा सिंगला, मीनू, गीतिका सिंगला, पलक सिंगला, सोनिया सिंगला, दीप्ति सिंगला, सुषमा, सुधा, पिंकी, शशि व रेखा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भावुक होकर भजनों पर नृत्य किया। इस अवसर पर उद्योगपति लाला साधुराम सिंगला, रविंद्र सिंगला, प्रमोद सिंगला, विजय सिंगला, संजय सिंगला, राकेश सिंगला, महेश सिंगला, अमन गुप्ता, प्रवीण गर्ग, पंकज गोयल, राजकुमार तायल, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण बंसल, मुकेश गर्ग, राकेश गर्ग, रामनिवास बंसल, सुनील गुप्ता, ललित बुटाना, सुल्तान सोहल, संदीप गुप्ता, विजय सिंगला, मास्टर अमन शर्मा, रामसिंह नंबरदार, सुशील गुप्ता, बृजमोहन गर्ग, महेश चौधरी, अनुराग जैन, साहिल सिंगला, रजत सिंगला, पंडित आचार्य शुभम शास्त्री सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *