करनाल, 23 मई।  आयुष विभाग करनाल के जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार जिला में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को सफलतापूर्वक मनाने के लिए दूसरे चरण में 21 से 23 मई तक जिला के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया।

आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ तथा हरियाणा योग आयोग करनाल के नोडल अधिकारी डॉ अमित पुंज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के प्रथम कार्यक्रम के तहत 18 से 20 मई तक ब्लॉक स्तर पर 396 प्रतिभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज  शिक्षा विभाग करनाल के निजी तथा राजकीय पीटीआई, डीपीई तथा आयुष विभाग करनाल के योग सहायकों तथा योग प्रशिक्षकों के सहयोग 123 निजी तथा 115 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों, 44 उच्च विद्यालयों तथा 134 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, 18 पीएम श्री विद्यालयों तथा 11 मॉडल संस्कृति विद्यालयों सहित कुल 435 विद्यालयों में 21332 विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्राप्त किया

आयुष विभाग की जिला कार्यक्रम संयोजक पूजा  व वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन रोहिल्ला  ने सरकारी एवं निजी स्कूलों के सभी पीटीआई व डीपीई सहित पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, मेरा मिशन स्वस्थ भारत, भारतीय योग संस्थान और हमारा मिशन स्वस्थ भारत सहित अन्य सभी योग संस्थाओं व उनके शिक्षकों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने योग दिवस 2026 को सफलतापूर्वक मनाने के लिए लोगों से आयुष विभाग करनाल द्वारा लगाए जा रहे शिविरों में बढ़ चढक़र भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रम के तहत 30 तथा 31 मई को इंटर स्कूल तथा इंटर महाविद्यालय योगासन खेल प्रतियोगिता होगी जो की जिला करनाल के शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा हरियाणा योगासन खेल संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *