करनाल, 23 मई।  जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में 12 सितंबर को जिला न्यायालय करनाल सहित सब डिवीजन इन्द्री, असंध व घरौंडा में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा ।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों का निपटारा करने से समय व धन की बचत होती है और भाईचारे की भावना को बल मिलता है। लोक अदालत में निपटारा हुए मुकदमों की अपील भी नही होती और दोनों पक्षों की जीत होती है। उन्होंने जन साधारण से आग्रह किया कि इस लोक अदालत के माध्यम से अपने मुकदमों का निपटारा करवाएं और लोक अदालत का लाभ उठाएं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *