फरीदाबाद। सफेदपोश आतंक के बाद धौज पंचायत ने अल फलाह यूनिवर्सिटी वालों को आवास देने से बायकाॅट कर दिया है। इतना ही नहीं धौज पंचायत अलफलाह यूनिवर्सिटी व अस्पताल में आने वाले कश्मीरियों पर खास नजर रखेगी। यहां नौकरी पाने, मेडिकल काॅलेज में दाखिला लेने और अस्पताल में सेवा देने को आने वाले डाॅक्टरों की पुलिस से पूरी जानकारी ली जाएगी।
कश्मीरियों पर रखेंगे खास नजर
अलफलाह से जुड़े किसी भी कश्मीरी स्टाफ को किराये पर कमरा न देने का फैसला सर्वसम्मति से ले लिया है। नवंबर 2025 में सफेदपोश आतंकी माॅड्यूल के पर्दाफाश के बाद धौज के सरपंच ने ग्रामीणों संग पंचायत की थी।
