कुरुक्षेत्र, 22 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते सभी प्रबंध और कार्यों को पूरा किया जाए। इस विषय को सभी अधिकारी गंभीरता से लेंगे और बाढ़ के प्रबंधों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। अगर किसी भी स्तर पर खामी पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा गत दिवस शाहाबाद व पिहोवा उपमंडल क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, भाजपा के जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी सहित अन्य अधिकारियों ने झांसा, जलबेहडा, अजराना खुर्द, कैंथला सहित अन्य गांवों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बरसात के सीजन के पहले जलभराव की स्थित से निपटने के सभी प्रबंधों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया। जिन स्थानों पर गत वर्ष ज्यादा बरसात के कारण समस्याएं आई, वहां पर तैयारियों को पुख्ता किया जाए और जिन संसाधनों की कमी रही, उन्हें समय रहते पूरा किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति में नुकसान को रोका जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *