अम्बाला, 18 मई।  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्रता तिथि 01 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है तथा 05 जून 2026 से 14 जून 2026 तक तैयारियां, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य किया जाएगा। इसके उपरांत 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया जाएगा तथा सभी मतदाता बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर घर बाटे गए ईनुमरेशन फॉर्म को दिनांक 14 जुलाई 2026 से पूर्व बूथ लेवल अधिकारी को हस्ताक्षर करके वापिस जमा करवाये । इसके साथ-साथ मतदान केंद्रों का रेशनलाईजेशन कार्य 14 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची के ड्राफट का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि 21 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं दावों एवं आपत्तियों के निपटान की प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से 18 सितम्बर 2026 तक चलेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितम्बर 2026 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अवश्य करवाएं तथा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि के दौरान दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं अद्यतन(अपडेटिड) बनाया जा सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *