कुरुक्षेत्र, 18 मई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम सैनिक स्कूल में विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों एवं कैडेट्स ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने विद्यार्थियों एवं सैनिक स्कूल कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक का सही उपयोग शिक्षा और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। जयराम सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने उत्साही विद्यार्थियों की सराहना की।
