कुरुक्षेत्र, 18 मई : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के मार्गदर्शन एवं अनुशंसा से जिला कुरुक्षेत्र की युवा अग्रवाल वैश्य समाज की थानेसर विधानसभा इकाई का विधिवत गठन किया गया। इस नई इकाई के गठन का उद्देश्य समाज में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना, संगठन को मजबूत बनाना तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों को नई दिशा प्रदान करना है। नवगठित युवा विधानसभा इकाई में शिवांग गर्ग को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अभिषेक एवं अंकुश गर्ग बबलू को उपाध्यक्ष, आकाश गुप्ता को महासचिव, जोशिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, अंकुर गर्ग को जनसंपर्क अधिकारी तथा विशाल गर्ग, विशाल गोयल, हिमांशु एवं राजेश मोनू को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने नव नियुक्त युवा पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज और संगठन की सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होंने कहा कि नई युवा टीम संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज सेवा, शिक्षा और सामाजिक एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी। प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई युवा इकाई समाज के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को नई ऊर्जा, नई सोच और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। युवा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु गोयल ने कहा कि युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी देना भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि थानेसर युवा विधानसभा इकाई समाज के युवाओं को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी तथा सेवा, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में नई मिसाल स्थापित करेगी। प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि यह टीम सामाजिक जागरूकता, सेवा कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों में प्रभावी भूमिका निभाएगी। प्रदेश संगठन मंत्री सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी ने कहा कि संगठन निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है और युवा इकाई का यह गठन संगठन विस्तार की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि युवा पदाधिकारी समाज को एकजुट कर नई उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे समाज हित, संगठन की मजबूती तथा सेवा कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर रमेश गर्ग, जवाहर गोयल, अरुण बिंदल, विनय गुप्ता, जंग बहादुर सिंगला, विनोद अग्रवाल, संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, महासचिव अजय गुप्ता, संजीव गर्ग, सुमित गर्ग, प्रमोद बंसल, सचिन सिंगला, अंशुल बंसल, विनोद गर्ग, विजय गर्ग, अश्विनी जिन्दल, राजीव गर्ग, श्रीकांत बंसल, वरुण गुप्ता, सौरभ गर्ग, अमन बंसल, नवीन गोयल, अभिषेक अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, राजेश बंसल, दीपक गुप्ता, सज्जन मित्तल, अंकुश गर्ग, मनीष सिंगला, अमित गोयल, विनय अग्रवाल सहित अनेक समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *