नीलोखेड़ी/करनाल, 18 मई। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने सोमवार को गांव सीतामाई व दिकताना में लगभग 51 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इस दौरान उन्होंने अटल लाइब्रेरी का लोकार्पण, सामुदायिक हॉल की चारदीवारी का निर्माण कार्य और वाल्मीकि चौपाल के अधूरे कार्य को पूर्ण करने हेतु शिलान्यास, बीसी चौपाल का नवनिर्माण कार्य व खेल मैदान के विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा विधायक भगवानदास कबीरपंथी का पगड़ी व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। ग्राम वासियों की ओर से क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों हेतु मांग पत्र भी सौंपा गया।
विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि प्राप्त मांग पत्र में उल्लेखित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर एक-एक करके समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों की तरह गांवों में भी विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास के मामले में प्रदेश का कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
इस मौके पर ग्राम सरपंच शिव कुमार, रामफल बाँघड़, रामफल बैरागी, रामफल नंबरदार, धर्मपाल गुज्जर, ईशम सिंह, पाला राम, प्रवीण, सुरेश, सुरेन्द्र मान, संबंधित ब्लॉक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य नागरिक तथा मातृशक्ति उपस्थित रही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *