जिला पुलिस ने व्यापारी से रंगदारी मांगने व धमकी देने के आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना झांसा की टीम ने रंगदारी मांगने व धमकी देने के आरोपी सुरेश कुमार उर्फ़ बिल्ला वासी डेरा गोबिंद माजरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 मई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में मोहन वासी कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी धुराला में पानी फ़िल्टर करने की फैक्टरी है। दिनांक 11 मई 26 को आरोपी सुरेश कुमार उर्फ़ बिल्ला उसकी फैक्टरी पर आया तो उसने दरवाजा नही खोला। उसके बाद आरोपी उसे बार-बार फोन करके परेशान कर रहा है तथा पैसों की मांगा करता है, पैसे ना देने पर फैक्टरी को बंद करवाने तथा जान से मारने धमकी देता है। जिसकी शिकायत पर थाना झांसा में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार को सौंपी गई।

दिनांक 17 मई 26 को थाना झांसा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार की टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए  रंगदारी मांगने व धमकी देने के आरोपी सुरेश कुमार उर्फ़ बिल्ला वासी डेरा गोबिंद माजरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है: नरेश कुमार

            जानकारी देते हुए थाना झांसा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी सुरेश कुमार उर्फ़ बिल्ला वासी डेरा गोबिंद माजरा जिला कुरुक्षेत्र के खिलाफ वर्ष 2021 थाना झांसा में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। आरोपी उस मामले में माननीय उच्च न्यायलय से जमानत पर है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके एक दोस्त ने बताया था कि व्यापारी के पास विदेश से काफी पैसे आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *