कुरुक्षेत्र सेफ सिटी टीम द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राजकीय स्कूल कनीपला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीम ने स्कूली बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी और छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेफ सिटी टीम ने बच्चों को बहुत ही सरल भाषा में समझाया कि सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श में क्या अंतर है। बच्चों को प्रेरित किया गया कि यदि उन्हें कोई भी बात असहज लगे, तो वे तुरंत अपने माता-पिता या शिक्षकों को इसके बारे में बताएं। साथ ही, छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए प्रैक्टिकल डेमो के जरिए आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाई गईं।

स्कूल स्टाफ को दी ‘ट्रीप मॉनिटरिंग ऐप’ की जानकारी। 

सेफ सिटी टीम ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए टीम ने स्कूल स्टाफ को हरियाणा पुलिस की ‘ट्रीप मॉनिटरिंग ऐप’ (Trip Monitoring App) के बारे में जानकारी दी। टीम ने मौके पर ही मौजूद स्टाफ के मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करवाया और बताया कि कैसे यह ऐप यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा में सहायक सिद्ध हो सकती है।

निरंतर जारी है जागरूकता अभियान। 

सेफ सिटी टीम कुरुक्षेत्र लगातार जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और महिलाओं के कामकाजी स्थलों पर पहुंच रही है। टीम का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। स्कूल प्रशासन ने सेफ सिटी टीम के इस प्रयास की सराहना की और इसे बच्चों के भविष्य के लिए बेहद जरूरी बताया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *