जिला पुलिस ने हमला करके चोट मारने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना लाडवा की टीम ने हमला करके चोट मारने के आरोपी अमनदीप उर्फ़ सन्नी वासी डेरा लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में सोनू कुमार वासी डेरा लाडवा ने बताया कि वह दुध बेचने का काम करता है। दिनांक 14 मई 26 को समय करीब 7:30 बजे शाम को वह अपनी गली से आ रहा था। उसक पड़ोसी अमनदीप उर्फ़ सन्नी अपने बाडा के सामने खड़ा था और उसे देखते ही गाली-गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से रोका तो एकदम तैश में आकर घर से नंगी तलवार लेकर आया उसके उअपर जानलेवा हमला कर दिया। वह बचाव के लिए अपने घर में घुस गया। आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसके भाई, उसकी माता पर भी तलवार से हमला कर दिया। आरोपी के हमले से उसके सर में चोट लगी हैं तथा उसके भाई के हाथ की अगुंली कट गई। उनके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गया। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक प्रवेश कुमार को सौंपी गई।

दिनांक 17 अप्रैल 26 को थाना लाडवा प्रभारी निरीक्षक गुरनाम सिंह के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रवेश कुमार की टीम ने हमला करके चोट मारने के आरोपी अमनदीप उर्फ़ सन्नी वासी डेरा लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई तलवार बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *