कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफतार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी रौनक उर्फ़ भोला वासी कोटवा जिला मोतिहारी बिहार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 अप्रैल 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल, सहायक उप निरीक्षक राम कुमार, नरेन्द्र कुमार, मुख्य सिपाही गुरमेज, सिपाही गोबिन्द व गाडी चालक मुख्य सिपाही सन्दीप कुमार की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में पीपली फ्लाई ओवर के नीचे मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरिन्द्र पाल सिंह उर्फ निकू वासी नानक नगर जम्मू-कश्मीर व रोहित कुमार वासी उधमपुर जम्मू-कश्मीर को कुरुक्षेत्र एनएच-44 पर नाकाबन्दी करके ट्रक नम्बर जेके-02डीई-0995 सहित काबू किया था। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपियों और उनके ट्रक की तलाशी लेने पर उनके कब्ज़ा से करीब 35 लाख रुपये कीमत की 4 किलो 610 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 15 अप्रैल 26 को पुलिस टीम ने आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी मंजीत सिंह वासी जम्मू को भी गिरफ्तार कर लिया था।

      दिनांक 17 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्गनिर्देश में पीएसआई परमोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र, राम कुमार, मुख्य सिपाही गुरमेज व सिपाही गोबिंद की टीम ने आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी रौनक उर्फ़ भोला वासी कोटवा जिला मोतिहारी बिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *