करनाल, 18 मई। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में पंडितों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा0 पूनम चौधरी व नोडल अधिकारी डा0 शीनू चौधरी ने की।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने कहा कि पंडित शादी में फेरों के दौरान लडक़ा-लडक़ी को आठवां वचन कन्या भ्रूण हत्या को रोकने बारे दिलवाएं तथा उनके द्वारा किए जाने वाले गृह प्रवेश अथवा अन्य किसी भी कार्यक्रम के दौरान होने वाले हवन में भी वे कन्या भ्रूण हत्या को रोकने बारे प्रवचन देना सुनिश्चित करें ताकि जिला के घटते लिंग अनुपात को रोका जा सके।

बॉक्स: पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलकर कथा के दौरान लोगों को कन्या भ्रूण हत्या को रोकने बारे प्रवचन देने का किया आग्रह

कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ पूनम चौधरी व नोडल अधिकारी डॉ शीनू चौधरी सोमवार को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले। इस दौरान उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा से अपनी कथा के दौरान लोगों को कन्या भ्रूण हत्या को रोकने बारे प्रवचन देने और जिला के घटते लिंगानुपात को रोकने में अपना सहयोग देने का आग्रह किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *