कुरुक्षेत्र, 18 मई। एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि जनगणना का कार्य शुरू नहीं करने वाले दोनों क्लर्कों को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले दोनों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई हुई है। देश में भारत सरकार की तरफ से जनगणना का कार्य करवाया जा रहा है, जोकि बहुत ही महत्वपूर्ण किया है। जनगणना के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। मौजूदा समय में उपमंडल के सभी ब्लॉकों में जनगणना का कार्य शुरू किया हुआ है।
उन्होंने कहा कि जिले में जनगणना के पहले फेज में हाउस लिस्टिंग का कार्य चला हुआ है। दो क्लर्कों ने बार-बार कहने के बाद भी जनगणना के कार्य को शुरू नहीं किया है। ऐसा करने वाले दोनों क्लर्कों को नोटिस भी दिया गया। उन्होंने नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना शुरू नहीं करना और नोटिस का जवाब नहीं देना दोनों की अनुशासनहीनता है। कार्य की गंभीरता को देखते हुए दोनों क्लर्कों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई और उनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों को जनगणना के कार्य के लिए नियुक्त किया गया।
एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि पुलिस को शिकायत देने के साथ-साथ उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और विद्यालय शिक्षा निदेशालय को लिखा गया। दोनों क्लर्कों को विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा सिविल सेवा (दण्ड एवं अपील) नियम 2016 के नियम 5 के प्रावधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि के दौरान वे हरियाणा राज्य पर लागू हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम 2016 के नियम 83 के तहत निर्वाह भत्ता के पात्र होंगे। निलंबन की अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय महानिदेशक, माध्यमिक शिक्षा हरियाणा पंचकूला के कार्यालय में होगा और वे सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *