करनाल, 18 मई।  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज घरौंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को  समाधान के निर्देश दिए।
श्री कल्याण ने भीषण गर्मी के बीच करीब तीन घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोग विधानसभा अध्यक्ष से पहले ही रेस्ट हाउस में पहुंच गए थे। कुछ की समस्याएं निजी थीं। श्री कल्याण ने एक-एक कर हर व्यक्ति की सुनवाई की। सामूहिक मांगों/समस्याओं पर कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने खेतों के रास्ते, गली-नाली, फिरनी आदि पक्की कराने जैसी मांगें रखीं। श्री कल्याण ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए उनके द्वार 24 घंटे खुले हैं। राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम है। पिछले 11 सालों में हलके में अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। विकास की यह गति भविष्य में भी जारी रहेगी।
विधानसभा अध्यक्ष का जन सुनवाई कार्यक्रम क्षेत्र में काफी लोकप्रिय साबित हो रहा है। अब तक हजारों लोगों की समस्याओं का समाधान हो चुका है।
इस मौके पर श्री कल्याण ने 8वीं हरियाणा स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियन में रजत पदक जीतने वाले  अंधेड़ा गांव के शुभम को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन राजीव ढिल्लों भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *