जिला पुलिस ने हमला करके मारपीट करने व हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने हमला करके हत्या करने के आरपी मुन्ना उर्फ़ देवास वासी मारकंडा कालोनी शाहबाद व साहिल वासी खतरवाडा मोहल्ला शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में उज्जवल वासी खतरवाडा मोहल्ला शाहबाद ने बताया कि वह अम्बाला में पढाई करता है। दिनांक 8 अप्रैल 26 को वह अपने दोस्त अभय प्रताप व राजीव कुमार के साथ मिल रोड स्थित दुकान पर मौजूद थे। समय करीब 6 बजे शाम को एक कार उनकी दुकान के आगे रुकी जिसमे से 5/6 लड़के उतरे और उनके साथ गाली-गलोच करते हुए उनके ऊपर डंडों, बिन्डों तथा गंडासी से हमला कर दिया। वह तथा राजीव मौका से भाग गए तो आरोपियों ने अभय प्रताप को चोटें मारी। उन्होंने घायल अभय प्रताप को सरकारी हस्पताल शाहबाद तथा बाद में आदेश हस्पताल में दाखिल करवा दिया जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच हुडा चौंकी शाहबाद को सौंपी गई। दिनांक 10 अप्रैल 26 को हुडा चौंकी शाहबाद की टीम ने मामले के आरोपी दर्शन सिंह वासी मारकंडा कालोनी, साहिल वासी माजरी मोहल्ला व पुष्पेन्द्र वासी बदायूं यूपी हॉल वासी मारकंडा कालोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 18 अप्रैल 26 को ईलाज के दौरान घायल अभय प्रताप की मौत हो गई। मामले में हत्या की धारा 103(2) इजाद की गई तथा जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई। दिनांक 21 अप्रैल 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मामले के आरोपी देवेन्द्र सिंह वासी मुग़ल माजरा हॉल वासी शाहबाद, दर्शन सिंह वासी मारकंडा कालोनी शाहबाद व पुष्पेन्द्र वासी वासी मारकंडा कालोनी शाहबाद को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से वारदात में प्रयोग कार व 6 डंडे/बिंडे बरामद किये गए थे।
`दिनांक 13 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के मार्ग-निर्देश में पीएसआई नरेंद्र, राहुल, उप निरीक्षक सुखदेव, सहायक उप निरीक्षक गिरवर, मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार व अनिरुद्ध की टीम ने हमला करके हत्या करने के आरोपी मुन्ना उर्फ़ देवास वासी मारकंडा कालोनी शाहबाद व साहिल वासी खतरवाडा मोहल्ला शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत मे पेश करके अदालत के आदेश से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग गंडासी बरामद की गई रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपियों को माननीय अदालत मे पेश करके कारागार भेज दिया।
