कुरुक्षेत्र, 16 मई            कर्ण शूटिंग एकेडमी के निदेशक एवं कोच जगबीर सिंह ने कहा कि 24वीं कुमार सुरेन्द्र मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता (पिस्टल एवं राईफल), 2026 का आयोजन दिनांक 28अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक नई दिल्ली एवं भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ। एकेडमी के खिलाडिय़ों द्वारा इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
कर्ण शूटिंग एकेडमी के निदेशक एवं कोच जगबीर सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में केतन मलिक ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला जूनियर वर्ग प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक एवं 50 मीटर पिस्टल महिला सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक एवं 50 मीटर पिस्टल महिला जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक व प्रियांशू ने 10 मीटर एयर राईफल यूथ पुरूष वर्ग में रजत पदक व रणविजय ने 10 मीटर एयर राईफल सब-यूथ पुरुष वर्ग में कांस्य पदक तथा निर्मल कुमारी ने 10 मीटर एयर राईफल सुपर मास्टर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा राज्य एवं  जिला कुरुक्षेत्र का भी नाम रोशन किया।
एकेडमी पहुँचने पर साथी खिलाडिय़ों द्वारा उनका स्वागत किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर निदेशक एवं कोच जगबीर सिंह, रमेश कुमार, इन्द्रपाल सिंह, अभिनव गोयल, डॉ0 आशा शर्मा, धर्मबीर सिंह, अनिल मोर,  बलजीत सिंह, रोहताश राणा, नितीश कुमार, डॉ0 पवन दिवान, डॉ0 सलोनी दिवान, राजिन्द्र सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *