पिहोवा 16 मई                  प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव गोयल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाइपरटेंशन डे पखवाड़ा 16 मई से 31 मई तक मनाया जाएगा। इस दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी,आशा वर्कर और आमजन का रक्तचाप जांचा जाएगा।
प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव गोयल ने जानकारी दी कि उच्च रक्तचाप एक गंभीर व तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है जिससे 20 से 25 प्रतिशत वयस्क प्रभावित हैं । शहरी क्षेत्रों में यह 25 से 33 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 25 प्रतिशत ,पुरुषों में यह समस्या महिलाओं से कुछ अधिक है ।केवल 35 प्रतिशत लोग ही इस बीमारी की जांच और उपचार ले रहे है।
उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप के मुख्य कारण खराब जीवन शैली,नमक का अधिक सेवन,जंक फूड ,मोटापा,व्यायाम ना करना ,तनाव और नशा करना। उच्च रक्तचाप दिल,गुर्दे,दिमाग पर असर डालता है।नियमित व्यायाम, भरपूर नींद,तनाव रहित जीवन, नमक का कम प्रयोग, नियमित जांच व नियमित दवा का सेवन से इसके दुष्प्र प्रभाव से बचा जा सकता है।
उन्होंने सभी वयस्क लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों पर जा कर रक्तचाप की जांच करवाए और उच्च रक्तचाप मिलने पर नियमित दवाई का सेवन करे। पिहोवा ब्लाक के 27 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा मुफ्त उपलब्ध है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांव रामगढ़ रोड व ओशो इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और गांव स्योंसर  के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल के बच्चों को डेंगू की बीमारी के लक्षण व बचाव के बारे में विस्तारित से जानकारी दी इस अवसर डॉ रितू प्रिया,संजय कुमार।
उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों व सुपरवाइजर को निर्देश देते हुए कहा कि कम होते लिंगानुपात में सुधार लाने की जरूरत है।  इसके लिए उन्होंने क्षेत्र में गर्भपात के सभी आंकड़े चेक किए जाने और जो 45 वर्ष की आयु सीमा तक गर्भ धारण कर सकने वाले दंपति की पहचान,गर्भवती रजिस्ट्रेशन और कुल जन्म के अंतराल का रिकॉर्ड, उप स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी गांव में पीएनडीटी एक्ट्स के बारे में जागरूक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *