कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में अभिषेक वासी क़स्बा इस्माईलाबाद को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में अर्जुन वासी काठगढ़ जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि 7 मई 2026 को वह क़स्बा इस्माईलाबाद आया था। उसने अपनी मोटरसाईकिल को काठगढ़ रोड पर एक दुकान के सामने खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद उसको उसकी मोटरसाईकिल वहां नहीं मिली जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई।
दिनांक 15 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक गिरवर, मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार व सिपाही जय किशन की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी अभिषेक वासी क़स्बा इस्माईलाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
