हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट चौक से तलवंडी राणा जाने वाले रास्ते को लेकर उपजे विवाद के अब ग्रामीण आज से अपना धरना चंडीगढ़ हाईवे पर शुरू कर रहे हैं। ग्रामीण धरने पर आने वाले लोगों की संख्या के आधार पर अगली रणनीति बनाएंगे। हालांकि शुक्रवार को पुलिस के साथ उनकी हल्की झड़प के बाद वे नेताओं के प्रति कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इससे पहले उनका धरना हिसार के एयरपोर्ट चौक पर चल रहा था।

विवाद के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए थे।
विवाद के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए थे।

प्रशासन ने रात को उखाड़ दिया था रास्ता
पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार रात 1 बजे हिसार तलवंडी राणा मार्ग को आधी रात को गुपचुप तरीके से खुदवा दिया। सड़क पर करीब 2 जगह पर जेसीबी से गहरे गड्‌डे खोद दिए। इससे पहले दोनों ओर से रास्तों को बंद कर दिया। प्रशासन की यह कार्रवाई धरना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर हुई।

पुलिस ने एक जगह गैस एजेंसी के पास धांसू रोड और दूसरा एयरपोर्ट की पट्‌टी के पास जहां पर अभी सीमेंटड दीवार बनाई गई थी, वहां पर रोड को खुदवा दिया। इस बात की भनक ग्रामीणों को उस समय लगी, जब वे करीब रात 1 बजे कुछ लोग अपने घरों को वापस जाने लगे।

दिल्ली हाईवे को कुछ मिनट के लिए बंद किया
इसके बाद शुक्रवार दोपहर को ग्रामीणों ने हिसार आकर दिल्ली हाईवे को कुछ मिनट के लिए बंद कर दिया। इससे पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों को हटाया और रास्ता चालू किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *