समालखा। देहरा गांव के हरियाणा शिक्षा बोर्ड के छात्र अक्षय ने 500 में 494 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अक्षय गांव के मॉर्डन शिक्षा सदन में पढ़ता है।

छात्र का पिता रोहित कुमार किसान तो मां मोनिका गृहिनी है। अक्षय ने बताया कि उसका सपना आईआईटी इंजीनियर बनना है। उसकी सफलता राज उसकी नियमित दिनचर्या, लगन और रिवीजन है।

वह स्कूल के बाद रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई करता और जरूरत पड़ने पर ही जानकारी के लिए मोबाइल का उपयोग करता था। उन्होंने कहा कि उसकी सफलता में उसके माता-पिता, गुरु और अध्यापकों का पूरा सहयोग रहा है। एनसीईआरटी की पुस्तक से पढ़ाई और शिक्षकों से संदेह दूर करने का उसे काफी फायदा मिला है।

गीता विद्या मंदिर की जिया और वंशिका ने किया नाम रोशन

बुरशाम स्थित गीता विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर खुशी मनाई गई। 12वीं कक्षा में जिया ने 456 अंक पाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *