इसराना (पानीपत)। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव कुराना के राजकीय स्कूल के पास गुरुवार को गांव के ही आईटीआई छात्र तनिष्क (19) की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही उरलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस शिकायत में मां सुमन देवी ने बताया कि तनिष्क नौल्था स्थित आईटीआई में प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार को वह पढ़ाई करके गांव लौट रहा था।

जब वह गांव के राजकीय स्कूल के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ तनिष्क को इसराना के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवकों की तनिष्क के साथ गाली-गलौच हुई थी। उसी रंजिश में चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *