हरियाणा में दस मई को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। कल बुधवार 13 मई को मतगणना के बाद चुनाव नतीजे आएंगे। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने चुनाव परिणाम से पूर्व अपने सैक्टर चार स्थित आवास पर आज एक प्रैस वार्ता बुलाई और बीजेपी प्रत्याशीयों की जीत का दावा किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रैस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में जनता सर्वे सर्वा होती है जो राजा को रंक और रंक को राजा बना सकती है। इस मौके पर उन्होंने रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगरपालिका चेयरमैन सहित सभी वार्डो में बीजेपी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। बाइट्स :: लक्ष्मण सिंह यादव बीजेपी विधायक। सतेंद्र प्रसाद राजनीतिक विश्लेषक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *