कुरुक्षेत्र पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन  में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र टीम ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले के आरोपी चरणजीत सिंह वासी चक कंदेशाह जिला फिरोजपुर हाल वासी मोहाली पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 8 जनवरी 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में कृष्ण लाल वासी प्रोफ़ेसर कालोनी पेहवा ने बताया कि वह रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है। उसने नवम्बर 2025 में गूगल पर शेयर मार्किट के बारे में सर्च किया था। उसके बाद उसको एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर मार्किट में इन्वेस्टमेंट से सम्बंधित एक एप्लीकेशन के बारे में बताया गया। उसके बाद उनको एक ग्रुप में जोड़कर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई गई तथा  मोबाइल पर वालेट/अकाउंट खोलकर एप्लीकेशन के माध्यम से उनको पैसे इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। जब उसने पैसे लगाए तो उसके वालेट में बढे हुए पैसे दिखाई देने लगे। उसके बाद उसने अलग-अलग तारीखों में करीब 29 लाख 50 हजार रूपये इन्वेस्ट कर दिए। उसके वालेट में बढ़ी हुई रकम दिखने लगी लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले जिससे उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का आभास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज करके जांच की गई।

दिनांक 11 मई 26 को थाना साइबर कुरुक्षेत्र प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार, मुख्य सिपाही अमित कुमार व सिपाही प्रीतम की टीम ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले के आरोपी चरणजीत सिंह वासी चक कंदेशाह जिला फिरोजपुर हाल वासी मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक लैपटॉप, 6 एटीएम, 4 बैंक पासबुक, 3 पैन कार्ड, 3 आधार कार्ड, 2 सिम कार्ड, 2 मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड तथा 49 हजार रूपये की नकदी बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर जांच जारी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *