जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे राजेश कुमार वासी डाबर कालोनी लाडवा कुरुक्षेत्र काबू करके उसके कब्ज़ा से 61 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 11 मई 2026 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, संजीव कुमार, मुख्य सिपाही मंदीप सिंह, विक्रम सिंह, सिपाही हिमांशु व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम अपराध की तलाश में पीर मोड़ बाबैन रोड लाडवा पर मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि राजेश कुमार वासी डाबर कालोनी लाडवा कुरुक्षेत्र अफीम बेचने का काम करता है। आज भी थोड़ी देर बाद वह अपनी कार नंबर एचआर-07-एस-6888 लेकर मुस्ताबाद रोड से होते हुए मेहरा-बाकली से लाडवा की तरफ आएगा। यदि आईजीएन कॉलेज के पास नाकाबंदी करके आरोपी और उसकी कार की तलाशी ली जाये तो आरोपी से भारी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम ने आईजीएन कॉलेज के पास नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को कार नंबर एचआर-07-एस-6888 आती हुई दिखाई दी जिसको पुलिस टीम ने रोककर उसमे बैठे व्यक्ति से नामपता उसने अपना राजेश कुमार वासी डाबर कालोनी लाडवा कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी और उसकी कार की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 61 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *