जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधङी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर थानेसर की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधङी करने के आरोप में पवन कुमार वासी कीर्ति नगर कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में सोमनाथ वासी लायलपुर कालौनी मोहननगर थानेसर जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह अदालत कुरुक्षेत्र मे बतौर टाईपिस्ट काम करता है।  वह अपने लड़के को विदेश कनाडा भेजना कहता था जिसके लिए उसने विदेश भेजने वाले एजेन्ट पवन कुमार वासी कीर्ति नगर से बात की। उनकी कनाडा भेजने के लिए 25 लाख रूपये में बात तय हुई थी। उसने आरोपी को 20 लाख रूपये और लड़के के कागजात दे दिए। उसके बाद उसने अपने भांजे को भी कनाडा भेजने के लिए 20 लाख रूपये और भांजे के कागजात दे दिए। उसके बाद आरोपी उसके लड़के और भांजे को मुंबई ले गया और उनको वहां छोड़कर भाग गया। आरोपी ने उसके साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच की गई।

          दिनांक 11 मई 26 को थाना शहर थानेसर प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र संधू के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक जगमिन्द्र सिंह, मुख्य सिपाही अमरीक सिंह टीम ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधङी करने के आरोपी पवन कुमार वासी कीर्ति नगर कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विदेश भेजने और इमीग्रेशन एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *