कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दु:खभंजन मंदिर में मंगलवार को हवन यज्ञ किया गया जिसमें वीर बजरंगी के भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुति डाली। वीर बजरंगी को सिंदूर व फूलों से सजाया गया। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि पावन मंगलवार के दिन हनुमान जी का स्मरण हर संकट को दूर कर देता है। बजरंगबली की कृपा से जीवन में साहस, शक्ति और सफलता का संचार होता है। उनकी भक्ति से असंभव भी संभव बन जाता है। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से जीवन के सभी कष्ट, रोग और बाधाएं दूर हो जाती हैं।  सिंदूर शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। इसे अर्पित करने से साधक के भीतर साहस, बल और आत्मविश्वास का संचार होता है। मान्यता है कि सिंदूर चढ़ाने से रुके हुए कार्य पूरे होते हैं और आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर ज्ञानचंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, मैनेजर एचके पाल,  सुशील पुजारी, राजकुमार शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, सुरेश अरोड़ा, राजपाल कोहली, वेद प्रकाश ग्रोवर, डा. सत्य नारायण शर्मा, मुन्ना तिवारी, श्याम बारना, भारत भूषण अग्रवाल, दर्शन पुरी, मनोहर लाल खुुंगर, दर्शन पाहवा आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *